मणिपुर : युमनाम खेमचंद बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री



नई दिल्ली(नेशनल डेस्क) - युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के नए सीएम होंगे, उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।  मैतेई समुदाय से ताल्‍लुक रखने वाले युमनाम खेमचंद सिंह की पहचान ऐसे नेता की है, ज‍िन्‍हें हर समुदाय का समर्थन हास‍िल है। यूमनाम सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक हैं। 

बता दें कि 62 साल के युमनाम खेमचंद सिंह अब मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। वह इस नॉर्थ-ईस्ट राज्य में बीजेपी के दूसरे CM होंगे। बीजेपी विधायकों का एक ग्रुप दिल्ली पहुंचा और लंबी बातचीत के बाद विधायकों ने युमनाम खेमचंद सिंह को नेता चुना गया।