PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह लगेगा सिर्फ 18 फीसदी टैरिफ



नई दिल्ली(नेशनल डेस्क) - अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। इस बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया।  

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एलान किया कि पीएम मोदी उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और उनके सम्मान में अमेरिका ने भारत पर लगने वाले पारस्परिक शुल्क (Reciprocal Tariff) को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है जिससे भारतीय व्यापारियों को अमेरिकी बाजार में बड़ा फायदा मिलेगा।