पिछले 11 सालों में 25 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आई- सीएम योगी



लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस वार्ता में कहा कि पिछले 11 सालों में विकासशील नीतियों के कारण 25 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आई है और भारत की प्रगति में योगदान दे रही है। इस दूरगामी बजट के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करता हूं एवं केंद्रीय वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं।

सीएम योगी ने कहा कि ये पहला बजट है जो कर्तव्य भवन से बनकर सामने आया है। हर भारतीयों को अपने कर्तव्यों का एहसास कराने का भी बजट आग्रह कर रहा है। बजट में किसान, युवा, महिला और गरीब इन सभी की अकांक्षाओं का ध्यान रखा गया है। इसमें देश के सबसे बड़े राज्य की अकाक्षाओं की पूर्ति होती है।