नई दिल्ली - आई.टी.बी.पी मुख्यालय में आयोजित एक औपचारिक समारोह में आईपीएस शत्रुजीत कपूर ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने यह पदभार मौजूदा आईटीबीपी प्रमुख प्रवीण कुमार से ग्रहण किया, जिन्हें सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
इस विशिष्ट बल में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व शत्रुजीत कपूर ने अपने मूल कैडर हरियाणा में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस बल के प्रमुख राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक, सीआईडी प्रमुख तथा राज्य अपराध शाखा के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण दायित्व शामिल हैं।