पंचायतों के सशक्त होने से ही प्रदेश मजबूत होगा - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा



जयपुर - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि पंचायतों के सशक्त होने से ही प्रदेश मजबूत होगा। श्री शर्मा कल मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के सातों संभागों की ग्राम पंचायतों के निवर्तमान सरपंचों के साथ संवाद कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरपंच गांव की आवाज और ग्राम पंचायत शासन की पहली सीढी है। देश के सम्पूर्ण विकास के लिए गांवों का विकसित होना आवश्यक है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासकों ने पंचायतों के विकास कार्य और आगामी बजट के बारे में अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने निवर्तमान सरपंचों से अपील की कि वे सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी आमलोगों तक पंहुचाये।