बूथों पर लाइव सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात



  • मन की बात कार्यक्रम ने लोकप्रियता को लेकर कीर्तिमान स्थापित किया : लल्लू सिंह

अयोध्या। प्रधानमंत्री के मन की बात को बूथों पर लाइव सुना गया। सांसद लल्लू सिंह ने निषाद नगर रेतिया, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने विद्याकुंड बूथ पर, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अश्वनीपुरम, महामंत्री परमानंद मिश्रा ने महाराजा इंटर कालेज अयोध्या, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह व शैलेन्द्र कोरी ने बूथ नम्बर 6, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, दिवाकर सिंह व राजेश सिंह ने बूथ नम्बर 19 पर मन की बात सुनी। कार्यक्रम के उपरान्त सांसद लल्लू सिंह बेगमगंज गढ़ैया के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित वोटर चेतना अभियान में शामिल हुए।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात की मुख्य उद्देश्य राष्ट्रनिर्माण के साथ ही चरित्र निर्माण करना है। मन की बात कार्यक्रम ने लोकप्रियता को लेकर कीर्तिमान स्थापित किया है। देश हित के अभियानों को गति प्रदान करने के साथ राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से सीधे संवाद कर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साह वर्धन किया है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने मनन व चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है। यह जनता की सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मन की बात को मिल रहा ऐतिहासिक समर्थन शक्तिशाली और निर्णायक नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। इससे नागरिकों से प्रधानमंत्री की सीधी बात होती है तथा उनका मार्गदर्शन होता है।