भाजपा में शामिल हुए पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह



  • कैप्टन की पार्टी का भी भाजपा में विलय

नई दिल्ली (डेस्क) - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं । इसके साथ ही  उन्होंने अपनी पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का विलय भारतीय जनता पार्टी में कर दिया है।  केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अमरिंदर सिंह को भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने सिंह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पंजाब में भाजपा की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र को पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर रखा है।

सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। राजनीति में 52 वर्षों का अनुभव रखने वाले कैप्टन के भाजपा में शामिल होने से जहां भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में आधार बढ़ेगा, वहीं कांग्रेस को इससे तगड़ा झटका लगा है।