निजी क्षेत्र के अच्छे स्वास्थ्य संस्थान, स्वस्थ और विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में अमूल्य योगदान दे सकते हैं : राष्ट्रपति मुर्मु



नई दिल्ली(डेस्क) - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि निजी क्षेत्र के अच्छे स्वास्थ्य संस्थान, स्वस्थ और विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में अमूल्य योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रपति ने आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन करते हुए कहा कि पूरे देश में स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधी बुनियादी ढांचे, संस्थानों और सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। 

राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र निर्माण का अभिन्न अंग है। राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की उपलब्धता तय करने के लिए सभी हितधारकों के दायित्व पर बल दिया ताकि कोई भी नागरिक प्रभावी स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे।