नई दिल्ली - भारतीय वायु सेना ने 9 से 12 फरवरी तक हिंद महासागर क्षेत्र में रॉयल थाई वायु सेना के साथ एक इन-सीटू अभ्यास का संचालन किया। जिससे दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत हुआ और आपसी समझ बढ़ी। अभ्यास में भारतीय वायु सेना के सु-30एमकेएल बहु-भूमिका लड़ाकू विमान और थाई वायु सेना के एसएएबी ग्रिपेन जेट शामिल थे।
यह अभ्यास आईएएफ के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एडब्ल्यूएसीएस) विमान और आरटीएएफ के ग्राउंड कंट्रोल इंटरसेप्शन यूनिट की उन्नत निगरानी और कमान क्षमताओं के तहत आयोजित किया गया था। भारतीय वायु सेना की प्रतिभागी सेनाओं ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हवाई अड्डों से संचालन किया, जबकि थाई ग्रिपेन विमानों ने थाईलैंड के हवाई अड्डों से संचालन किया।