रक्षा मंत्रालय ने 8 डोर्नियर-228 विमानों का HAL से किया समझौता



नई दिल्ली : 'मेक-इन-इंडिया' पहल को और मजबूती देते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय तटरक्षक बल के लिए 8 डोर्नियर 228 विमानों के उत्पादन का अनुबंध किया है। यह 2,312 करोड़ रुपये का समझौता सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया गया है।  

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस अनुबंध की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स  पर तस्वीर साझा करते हुए दी। सरकार का कहना है कि यह समझौता आत्मनिर्भर भारत और 'मेक-इन-इंडिया' अभियान को नई गति देगा।