राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत रायपुर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में हुए शामिल



रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख और सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान कल रायपुर में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल हुए। बैठक में विभिन्न जाति, समाज, पंथ के पांच सौ से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे ।     

बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ प्रमुख श्री भागवत ने कहा कि भारत में सर्वत्र लोग अपनी-अपनी आस्था और आचरण के साथ सद्भाव के कारण एक साथ रहते हैं। यह सद्भाव कई वर्षों से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सद्भाव से अनेक चुनौतियों का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि अपनी-अपनी विशिष्टता के साथ आगे बढ़ने की भारत में पूर्ण स्वतंत्रता है। जहां सद्भावना पक्की है, वहां बिगाड़ने वालों की नहीं चलेगी। तोड़ने वाली शक्तियां असफल हों, इसके लिए हमें प्रयास करना है। हम समाज और राष्ट्र के नाते एक हैं, उसके पीछे सामाजिक सद्भाव है। उन्होंने कहा कि समाज में आपस में सहयोग बढ़े, इसका प्रयास प्रत्येक समाज को करना चाहिए।