नई दिल्ली - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनकर उभरा है। इस साल प्रदेश में 137 करोड़ से अधिक पर्यटकों के आगमन के साथ यूपी ने घरेलू पर्यटन में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ का विशेष योगदान रहा, जहां 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। अयोध्या, काशी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों के विकास ने भी पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित किया है। प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन सुविधाओं, परिवहन और सुरक्षा में किए गए सुधारों का असर जमीनी स्तर पर दिख रहा है। इसके साथ ही पर्यटन नीति के तहत 37 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह अभूतपूर्व वृद्धि न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ा रही है।