उड्डयन मंत्री ने स्वदेशी ध्रुव-NG की पहली उड़ान को दिखाई झंडी



नई दिल्ली - भारत के स्वदेशी हेलीकॉप्टर विकास में आज एक नया अध्याय लिखा गया है। भारत में बना एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर ध्रुव का नया और एडवांस नागरिक संस्करण 'ध्रुव-नेक्सट जेनरेशन' आज पहली उड़ान भरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने पहली उड़ान को झंडी दिखाई। 

इससे पहले बेंगलुरु में एचएएल के हेलीकॉप्टर डिविजन में अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर ध्रुव की पूजा-अर्चना की। राम मोहन नायडू ने हेलीकॉप्टर के सुरक्षा पैमानों का भी जायजा लिया। यह स्वदेशी हेलीकॉप्टर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एच.ए.एल. ने विकसित किया है। छह से 14 सीटों वाला यह हेलीकॉप्टर पर्यटन, वीआईपी परिवहन, आपदा और बाढ़ प्रबंधन के साथ समुद्री अभियानों जैसे नागरिक कार्यों में सक्षम है। 

ध्रुव-एनजी भारतीय सेना के लिए पहले से सफल साबित हो चुके एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH ध्रुव) का नया और बेहतर वर्जन है। इसमें कई आधुनिक बदलाव किए गए हैं। इसमें स्वदेशी शक्तिशाली इंजन और नागरिक प्रमाणीकरण के लिए उन्नत सुविधाएं शामिल हैं।