अयोध्या में दर्शन करने का लोगों में उत्साह जिस प्रकार से है वह अद्वितीय और अकल्पनीय: सतीश महाना



  • भगवान श्री राम का जो मंदिर खड़ा हो रहा है उससे पूरे देश दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी है
  • अयोध्या के विकास में सेवा कर सकूं इसके लिए अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं

अयोध्या। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने स्वागत किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी श्रीराम लला का दर्शन किया।कहा कि 1984 से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के साथ जुड़ा हूं। मैं अयोध्या का प्रभारी मंत्री रहा हूं। प्रभारी मंत्री होने के नाते अयोध्या के विकास में मैं सेवा कर सकूं इसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जो मंदिर खड़ा हो रहा है उससे पूरे देश दुनिया में प्रतिष्ठा बढ़ी है। भगवान राम के इस धरती पर अवतरण के बाद जिस तरह से उत्साह लोगों में देखने को मिला है वो अद्भुत है।

22 जनवरी 24 को इस देश इस दुनिया के हर हिंदू धर्मावलंबी को लगता था कि भगवान राम उसके घर आ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस दौरान एक भजन प्रचलित हुआ कि राम आएंगे, हर व्यक्ति को लग रहा था कि मेरे घर राम आए हैं, मेरे को भी वही भाव हमेशा रहता है। भगवान राम को उस स्थान पर देखकर भाव स्वरूप सबके सामने रहे हैं। लेकिन आज प्रत्यक्ष रूप में उनके दर्शन करते हैं तो अंदर से जो एक श्रद्धा होती है जो समर्पण होता है वह दिखता है। लोगों में उत्साह जिस प्रकार से है। आज अयोध्या में दर्शन करने का है वह अद्वितीय है,अकल्पनीय है। हमारे जीवन काल में यह राम मंदिर देखने को मिला यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। रामनवमी पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ व दर्शन व्यवस्था के सवाल पर सतीश महाना ने कहा कि मैं बधाई देना चाहता हूं शासन प्रशासन को, मुख्यमंत्री को जिन्होंने पूरी व्यवस्थाओं को इस प्रकार से आयोजित किया है कि किसी भी व्यक्ति को, किसी भी श्रद्धालुओं को जो दर्शन करने के लिए आ रहा है किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं है। सुविधा और सुगमता के साथ सब लोग दर्शन कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। जिस प्रकार से साफ सफाई की व्यवस्था है। जो देखने को मिलती है, जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।