भारतीय भाषा उत्सव दिवस पर आयोजित नाटकों ने मोहा मन



लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान एवं उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आज भारतीय भाषा उत्सव अवसर पर नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया।

समारोह में संस्थान के निदेशक विनय श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि तमिल के प्रख्यात कवि सुब्रमण्यम भारती जी के जन्म दिवस दिनांक 11 दिसम्बर को भारत सरकार द्वारा भारतीय भाषा दिवस घोषित करते हुए भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मनाये जाने से अवगत कराया है। इस वर्ष भारत सरकार के निर्देश के क्रम में 15 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है। चिन्नास्वामी सुनयम भारती एक सुरसिद्ध भारतीय लेखक, कवि, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के समाजसुधारक थे। ’’महाकवि भारती के रूप’’ में लोकप्रिय आधुनिक तमिल कविता के अग्रदूत थे। उक्त अवसर पर 02 संस्कृत नाटकों का मंचन कराया गया। संस्कृत नाटक मॉडल विहार का लेखन एवं निर्देशन ललित सिंह पोखरियाल निसर्ग, लखनऊ द्वारा किया गया तथा संस्कृत नाटक स्वतंत्रतायाः क्रांति का लेखन विचित्रा कौशिक एवं निर्देशन आकाश दीप कौशिक द्वारा किया गया। हास्य नाटक माडल विहार तथा 1857 की क्रान्ति पर आधारित स्वतंत्रतायाः क्रांति नाट्य की भव्य प्रस्तुुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।