राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का निधन



नई दिल्ली (एजेंसी) - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का आज महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लंबी बीमारा के बाद निधन हो गया है। वह 89 साल के थे।

अरुण गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा था। जिसके चलते उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में अंतिम सांस ली। अरुण गांधी का जन्म 14 अप्रैल 1934 को डरबन में मणिलाल गांधी और सुशीला मशरूवाला के घर हुआ था। वह अपने दादा राष्ट्रपिता के ही नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने लेखक और एक्टिविस्ट के रूप में महाराष्ट्र के लोगों की सेवा की।  साथ ही उन्होंने अपने दादा-दादी से जुड़ी कई किताबों का लेखन भी किया था ।