ऑपरेशन कावेरी : अब तक 2400 भारतीयों को निकाला, सूडान से 13वां जत्था हुआ रवाना



नई दिल्ली(एजेंसी) - युद्धग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने का काम जोर शोर से चल रहा है। भारतीय सरकार ने इस निकासी अभियान को ऑपरेशन कावेरी नाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक करीब 2400 भारतीयों को निकाला लिया गया है। वहीं एक और जानकारी के अनुसार ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों का 13वां जत्था निकाला गया है। आईएनएस सुमेधा सूडान बंदरगाहर से 300 यात्रियों को लेकर जेद्दाह के लिए रवाना हुआ है।

वहीं भारतीयों की वतन वापसी के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने भी मदद का ऐलान किया है। इंडिगो की 2 फ्लाइट के जरिए 450 से ज्यादा भारतीयों को जेद्दा से भारत लाया गया। एक फ्लाइट में करीब 231 भारतीयों को लाए जा सकता है।