मशहूर लेखक तारिक फतेह का 73 की उम्र में निधन



नई दिल्ली(डेस्क) - पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 73 थी। उनकी बेटी नताशा फतेह ने उनके निधन की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे।

मशहूर लेखक तारिक फतेह ने कराची यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने पत्रकारिता को अपना पेशा बनाया।  फतह इस्लाम पर अपने प्रगतिशील विचारों और पाकिस्तान पर उग्र रुख के लिए जाने जाते थे। उन्हें अक्सर टीवी डिबेट्स में देखा जाता था। तारिक फतेह के निधन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है।