ITBP जवानो को NDRF ने सिखाये आपदा से बचने के गुण



लखनऊ - हर समय आपदा में तत्पर रहने वाली 11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक विशिष्ट प्रशिक्षित टीम आज दिनांक14/04/23 को मनोज कुमार शर्मा उपमहानिरीक्षक के दिशा निर्देशन में आई.टी.बी.पी. कैंप मोहनलालगंज लखनऊ में क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम  का सम्पूर्ण नेतृत्व एन०डी०आर०एफ० के उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल व् लखनऊ टीम के 15 सदस्यी टीम द्वारा किया गया I सर्वप्रथम उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने बताया कि ”आपदाओ का सामना जानकारी तथा तैयारी से  किया जा सकता है, इसलिए परिस्थितियां कैसी भी हो लेकिन हार ना माने” इसके उपरान्त आपदा के निहितार्थ एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कार्यशैली का व्याख्यान दिया तथा तत्पश्चात उनकी टीम द्वारा भूकंप में लगने वाली चोटों को स्थिर करना एवं ध्वस्त ढांचे में फंसे व्यक्तियों को विभिन्न तरीकों से बाहर निकालने व स्थानीय संसाधनों की मदद से बचाने का तरीका सिखाया, जिसमें कंबल रस्सी एवं बोरी से स्ट्रैचर बनाना शामिल रहा। भूकंप के दौरान घायलों की अस्पताल पूर्व की जाने वाली चिकित्सा के बारे में बताया जिस में मुख्य रूप से सिर में चोट लगने आँख में चोट लगने हाथ और पैर में फैक्चर हो  जाने एवं चोटों को स्थिर करने का तरीका बताया गया इसके अलावा दिल के दौरे का प्राथमिक उपचार भी बताया गया साथ में CPR देने का तरीका भी बताया गया ी

इस अवसर पर के.संजय कुमार (IPS) DIG आई.टी.बी.पी.,एनडीआरएफ के उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल निरीक्षक चमन किशोर गुप्ता अजय कुमार एवं NDRF व् आई.टी.बी.पी के सदस्य सहित कुल 117 लोग मौजूद रहे I