त्रिपुरा, नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की हो रही वापसी, मेघालय में NPP बनी सबसे बड़ी पार्टी



नई दिल्ली(डेस्क) - त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव नतीजों की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है। त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार आनी तय मानी जा रही है वहीं मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।

त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन ने फिर से परचम फहरा दिया है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां सबसे ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम से बीजेपी के समर्थक उत्साहित हैं और वे देशभर में अपने कार्यालयों पर जश्न मना रहे हैं।