दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे 12 चीते, वायुसेना का C-17 विमान रवाना



नई दिल्ली (डेस्क) - मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में 12 और चीते लाए जाएंगे। इन चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाने के लिए वायुसेना का सी-17 विमान दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो चुका है। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीतों के लिए मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 10 क्वारंटीन एनक्लोजर बनाए गए हैं।

इससे पहले नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था जिन्हें पीएम मोदी ने अपने 72 वें जन्मदिवस के अवसर पर कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में कुनो में ये आठ चीते तीन से चार दिन में शिकार कर रहे हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने जनवरी में अफ्रीकी देश से चीतों के परिवहन और कूनो में उन्हें फिर से लाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।