सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दोबारा गठन, शिवपाल यादव को पार्टी में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी



लखनऊ(डेस्क) - समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल यादव को महासचिव बनाया गया है।

बता दें क‍ि मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शिवपाल यादव के लिए अखिलेश ने कहा था कि जल्‍द ही उन्‍हें पार्टी में बड़ी जिम्‍मेदारी दी जाएगी। वहीं आजम खान को भी सपा ने राष्‍ट्रीय महासचिव की जिम्‍मेदारी दी है। वहीं रामगोपाल यादव को राष्‍ट्रीय प्रमुख महास‍च‍िव बनाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। शिवपाल यादव 14 राष्ट्रीय महासचिवों में शामिल होंगे। इनके अलावा मोहम्मद आजम खान, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा और बलराम यादव कार्यकारिणी में हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्ववि‍टर हैंडल से लिस्‍ट भी जारी कर दी है। लिस्‍ट में कई नेताओं के नाम हैं। जिन्‍हें समाजवादी पार्टी ने बड़े और अहम पदों से नवाजा है।