मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन



  • 62 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लखनऊ(डेस्क) - बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का आज यानी 29 दिसंबर को निधन हो गया है। आपको बता दें, पिछले दिनों नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

कुछ दिन पहले हालत में सुधार देखा गया था और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही थी। अब उनके निधन के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा है।

नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था। ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म 'रेडी' का भी निर्माण किया था। गौरतलब है, नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं।