कांग्रेस ने डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया



लखनऊ / पटना (नेशनल डेस्क) - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य डा. अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। डा. मदन मोहन झा के स्थान पर डा. अखिलेश को यह जिम्मा दिया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

 बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता आसित नाथ तिवारी ने भी अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। बता दे कि राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने मदन मोहन झा का स्थान लिया है। मदन मोहन झा बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह पहले लोकसभा के सदस्य और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। अखिलेश सिंह साल 2018 से राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। इससे पहले वह साल 2004 से साल 2009 तक केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार में कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामले के राज्यमंत्री थे। इसके अलावा वो बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।