खतौली के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप ठाकुर और रविंद्र चौधरी ने दिया भाजपा को समर्थन



मुजफ्फरनगर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खतौली जनसभा में आज दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है।

कवाल कांड में मारे गए सचिन गौरव के परिवार से रविंद्र चौधरी ने भी खतौली उपचुनाव लडने की घोषणा की थी। रविंद्र का आरोप था कि भारतीय जनता पार्टी ने कवाल कांड को लेकर देश व प्रदेश में सरकार तो बनाई लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। जिसके प्रति नाराजगी जताते वह चुनाव मैदान में उतरे हुए थे। रविंद्र की पत्नी चुनाव मैदान में उतरी हुई थी। लेकिन आज रविंद्र ने योगी आदित्यनाथ के समक्ष भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। राजपूत इस विधानसभा सीट पर काफी भारी संख्या में है और वह भी लगातार अलग-अलग दावेदारी करते रहे है, लेकिन पार्टी द्वारा उन्हें सम्मान ना मिलने पर बिरादरी ने प्रदीप ठाकुर को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। माना जा रहा था कि वह भाजपा के हजारों मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे। आज उन्होंने योगी आदित्यनाथ के समक्ष भाजपा को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।