आशा पारेख मिलेगा इस साल का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार



नई दिल्ली (डेस्क) - बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2022' से सम्मानित किया जा रहा है।इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

आशा पारेख ने कई साल तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और वे अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी। उन्हें फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वे कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, लव इन टोकियो जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। 2 अक्टूबर 1942 को पैदा हुईं आशा पारेख ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में बेबी आशा पारेख नाम से की थी।