5 से 7 सितंबर 2022 तक मिलान, इटली की यात्रा पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री हरदीप एस.पुरी



 

नई दिल्ली (डेस्क) - केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप एस. पुरी गैस्टेक मिलान-2022 में भाग लेने के लिए 5 से 7 सितंबर 2022 तक मिलान, इटली में एक आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

 गैस्टेक मिलान-2022 कम कार्बन उत्सर्जन वाले ईंधन, एलएनजी पर केन्द्रित गैसटेक, दुनिया की सबसे बड़ा सम्मलेन है, जिसमें विभिन्न देशों के मंत्री और सीईओ उभरते ऊर्जा परिदृश्य पर चर्चा करेंगे एवं महामारी के बाद आर्थिक सुधार का आकलन भी करेंगे।

इसके अलावा श्री पुरी "केंद्रबिंदु भारत: भारत के ऊर्जा बाज़ार को मजबूती देना - एक सतत भविष्य के लिए नए रास्ते" पैनल चर्चा की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अलावा श्री पुरि अपने समकक्ष मंत्रियों और वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जो गैसटेक मिलान-2022 में भाग ले रहे हैं और वे प्रदर्शनी में भारतीय ऊर्जा कंपनियों के स्टालों का भी उद्घाटन भी करेंगे।