जम्मू-कश्मीर : ITBP जवानों की बस खाई में गिरी



नई दिल्ली / जम्मू (डेस्क) - जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित चंदनवाड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की एक बस खाई में गिर गई है। बस में करीब 39 जवान सवार थे।  इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई।  इस बस में 39 जवान सवार थे, जिनमे से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे।  बताया जा रहा है कि सभी सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। अमरनाथ यात्रा के लिए जवानों को इलाके में तैनात किया गया था।