संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख



नई दिल्ली (डेस्क) - तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के संजय अरोड़ा को रविवार को दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त किया गया। अरोड़ा वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने गुजरात-कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना का स्थान लेंगे, जो लगभग 38 साल की सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने न्यू पुलिस लाइंस में विदाई परेड की सलामी ली।  संजय अरोड़ा 1 अगस्त से पुलिस कमिश्नर का पद संभालेंगे। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी ने अरोड़ा की अंतर संवर्ग प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरोड़ा सोमवार को कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे। वह 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।