युवराज सिंह हुए गिरफ्तार, युजवेंद्र चहल पर की थी जातिगत टिप्पणी



नई दिल्ली(डेस्क) -  पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को हरियाणा में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें अंतरिम जमानत भी दे दी गई। बताया जाता है युवराज सिंह पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप है, जो कि उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की  थी।

हांसी पुलिस ने युवराज को गिरफ्तार करने के बाद हिसार जियो मेस में तीन घंटों तक पूछताछ की थी, इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व क्रिकेटर को औपचारिक जमानत पर छोड़ दिया गया था।

स्टाफ मेंबर्स के साथ हिसार पहुंचे थे युवी: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवराज सिंह हाईकोर्ट के आदेश पर जांच में शामिल हुए थे। इस दौरान युवी के साथ वकील, सुरक्षाकर्मी और पांच स्टाफ मेंबर्स भी थे। पूछताछ के बाद युवराज सिंह चंडीगढ़ रवाना हो गए।