यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से होगा शुरु



लखनऊ - यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी यानी आज से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक में सीएम योगी समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में विधानसभा सत्र की अवधि के साथ सदन की कार्यवाही,  कार्यसूची और संभावित एजेंडे पर चर्चा की गई। बैठक में प्रश्नकाल, बजट या अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों पर समय तय करने पर चर्चा की गई। बैठक में सीएम योगी ने सभी दलीय नेताओं से सदन संचालन में सहयोग की अपील की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा। 

मुख्यमंत्री बजट सत्र से पूर्व आज सुबह साढ़े दस बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।  यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज से होगा शुरू बजट सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई बैठक बैठक में सीएम योगी समेत सत्ता-विपक्ष मौजूद रहे।