लखनऊ। शुक्रवार को मुंशीपुलिया चौराहे पर मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, पदाधिकारी और संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन व्यापारिक एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द पाठक ने किया। उन्होंने मंच से जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता सहित अरविन्द पाठक, हिमांशु भट्ट, परमजीत सिंह, अभिषेक सिंह चौहान, मुकेश सिंह, रिंकू यादव, विशाल चौरसिया, बी.बी. सिंह, महेश शर्मा और रवि मिश्रा मंचासीन रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक का अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नितिन जैन को सौंपी गई, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता और अनुज सिंह बने। कोषाध्यक्ष पद पर एस.पी. मिश्रा तथा उपाध्यक्ष पद पर एस.एस. यादव (एडवोकेट), ओम प्रकाश सिंह, पी.के. श्रीवास्तव, ललित राजपाल, अनिल अग्रवाल, राहुल कुमार जायसवाल और संदीप जायसवाल को दायित्व सौंपा गया। वरिष्ठ संगठन मंत्री आर्क चंदन सिंह, संगठन मंत्री दीपक तिवारी (एडवोकेट) और विनीत जैन बनाए गए। विधि सलाहकार के रूप में सुभाष चंद्रा (एडवोकेट) और अनिल तिवारी (एडवोकेट) को जिम्मेदारी दी गई, जबकि मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन बनाए गए। इसके अलावा रामशंकर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, गुलशन कुमार जसवानी, अजित यादव, अनुराग मिश्रा और मोमिन सिद्दीकी को मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।
समारोह के दौरान अयोध्या रोड क्षेत्र के पवन सिंह और आदर्श प्रताप सिंह को लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाई गई। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र की उपस्थिति में पवन सिंह को उपाध्यक्ष और आदर्श प्रताप सिंह को संगठन मंत्री घोषित किया गया, जिन्हें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार और उद्योग किसी भी समाज की आर्थिक रीढ़ होते हैं। लखनऊ व्यापार मंडल जैसे संगठन व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और व्यापार को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि छोटे और मध्यम व्यापारी बिना किसी भय के अपना व्यवसाय कर सकें।
लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारियों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की मजबूत आवाज है। शपथ ग्रहण समारोह के माध्यम से एक सशक्त, जिम्मेदार और समर्पित टीम का गठन हुआ है, जो पूरी निष्ठा से व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगीअध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल व्यापारियों की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए लगातार संघर्षरत रहा है। समारोह में व्यापारियों की एकजुट भागीदारी यह दर्शाती है कि संगठन दिन-प्रतिदिन और अधिक मजबूत हो रहा है। कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस शपथ ग्रहण समारोह से संगठन को नई ऊर्जा मिली है और नवनियुक्त पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। इंदिरानगर परिक्षेत्र प्रभारी हिमांशु भट्ट ने बताया कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र के व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है। उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान ने संगठन को व्यापारियों की एकजुटता और अधिकारों की मजबूत आवाज बताया, जबकि युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि युवा व्यापारियों की भागीदारी से संगठन को नई सोच और नई दिशा मिलती है।
अंत में अध्यक्ष नितिन जैन और वरिष्ठ महामंत्री अभिषेक गुप्ता ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही, जिससे यह शपथ ग्रहण समारोह व्यापारिक एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देता नजर आया।