बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का ऐलान



नई दिल्ली - बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया। भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान की अगुवाई वाले लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं, जबकि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की अगुवाई वाले हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 6-6 सीटें मिली हैं।

 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका विस्तृत ब्यौरा साझा किया। उन्होंने लिखा, 'संगठित व समर्पित NDA...आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया, जो कि इस प्रकार है : 

  • भाजपा – 101 सीट
  •  जदयू – 101 सीट
  •  लोजपा (रामविलास) – 29 सीट
  •  रालोमो – 06 सीट
  •  हम – 06 सीट

  एनडीए के सभी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का हर्षपूर्वक स्वागत किया है। सभी साथी कमर कस चुके हैं और बिहार में फिर से NDA सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं।'