नई दिल्ली(डेस्क) - भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम (Ceasefire) हो गया है। दोनों देश फिलहाल संघर्ष रोकने पर सहमत हो गए हैं।
भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्ष विराम के लिए राजी हुआ है। दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की है। दोनों देशों के DGMO (Director General Of Military Operations) वार्ता के बाद युद्ध विराम पर सहमति जताई गई। विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि दोनों देश के DGMO फिर 12 मई को बात करेंगे।
बता दें कि भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख अपनाया है। वह ऐसा करना जारी भी रखेगा।