जेपी नड्डा से मिले जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष



नई दिल्ली / लखनऊ - जायसवाल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजितेश जायसवाल व भाजपा नेता प्रयागराज ने नई दिल्ली में मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मुलाकात कर उप्र सरकार एवम संगठन में जायसवाल समाज के समायोजन समेत विभन्न विषयों पर ज्ञापन सौंपा एवं चर्चा की वहीं दूसरी तरफ जायसवाल युवा मंच के नगर अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल मंडल मंत्री मध्य-4 भाजपा लखनऊ महानगर ने भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नाम पर ज्ञापन पत्र भाजपा नगर महामंत्री सुनील यादव को सौंपा ।

इस दौरान पार्षद के.के जयसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जयसवाल युवा मंच संतोष जायसवाल, प्रदेश सचिव शालिनी जयसवाल, मंडल अध्यक्ष नीरज जयसवाल, शिवानी जयसवाल, जायसवाल युवा महासभा नगर अध्यक्ष दीपू जायसवाल शिवम जयसवाल, दीपू जयसवाल, रोहित जयसवाल, रानू जयसवाल, नीरज जयसवाल, रवि, अनुराग एवं अन्य भाजपा समर्थक एवं जायसवाल समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।