अयोध्या दीपोत्सव 2025: भव्यता और दिव्यता का अद्भुत संगम



अयोध्या -  अयोध्या एक बार फिर रोशनी के महासंगम की साक्षी बनने जा रही है। 19 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव में इस बार भव्यता और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। राम की पैड़ी पर 26 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा, वहीं साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र होगी।

इस बार शोभायात्रा में 21 झांकियां शामिल होंगी, जिन्हें साकेत महाविद्यालय परिसर में तैयार किया जा रहा है। सात झांकियां पर्यटन विभाग की होंगी, जिनमें रामायण के प्रसंग बाल कांड से लेकर लंका कांड तक दिखाए जाएंगे। वहीं, 14 झांकियों में देश, प्रदेश और अयोध्या में हुए विकास कार्यों की झलक पेश की जाएगी। कमिश्नर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस वर्ष की शोभायात्रा पहले से अधिक भव्य होगी।