लखनऊ - शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (पर्यावरण शिक्षा) अवध प्रांत की आभासी बैठक आज सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री संजय स्वामी, राष्ट्रीय संयोजक (पर्यावरण शिक्षा) द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ. चंद्र प्रकाश, सह संयोजक (पर्यावरण शिक्षा) विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक का कुशल समन्वय डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, प्रांत संयोजक (पर्यावरण शिक्षा, अवध प्रांत) द्वारा किया गया। उन्होंने प्रांत में संचालित विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी साझा की।
बैठक में अवध प्रांत के विभिन्न जिलों - लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, लखीमपुर एवं बलरामपुर से कुल 32 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर संजय स्वामी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए न्यास के उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया। डॉ. चंद्र प्रकाश ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा देशभर में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
अंत में के.बी. पंत, सह संयोजक पर्यावरण शिक्षा(अवध प्रांत) एवं नंदकिशोर वर्मा, संयोजक पर्यावरण शिक्षा(लखनऊ जिला) ने प्रांत स्तर पर आगामी योजनाओं और पर्यावरण शिक्षा से जुड़े भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक का समापन पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता एवं जनभागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।