नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित टूरिज्म लीडरशिप समिट 2026 का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। यह कार्यक्रम यूएस-इंडिया पार्टनरशिप फोरम द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि पर्यटन संस्कृतियों के बीच एक सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन न केवल आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देता है, बल्कि यह सौम्य कूटनीति का एक सशक्त और प्रभावी साधन भी है।
उन्होंने पर्यटन क्षेत्र को वैश्विक सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए इसके व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डाला।