लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए अहम आर्थिक सहायता जारी की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से ढाई लाख से अधिक किसानों और उनके परिवारों के खातों में 460 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि भी प्रदान की ।
यह सहायता बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षति झेल रहे किसानों के संबल के रूप में दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की पूर्ण भरपाई भले संभव न हो, लेकिन राज्य सरकार हर कठिन घड़ी में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।