आज पूरे हो रहे हैं पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के चार साल



लखनऊ(नेशनल डेस्क) - पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के आज चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों को मल्टी-मॉडल संपर्क उपलब्ध कराने के लिए 13 अक्टूबर 2021 को इस मास्टर प्लान का शुभारंभ किया था। 

पीएम गतिशक्ति ने अवसंरचना परियोजनाओं की योजना बनाने और उनके क्रियान्वयन के लिए 44 केंद्रीय मंत्रालयों तथा 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एकीकृत किया है। इस पहल का उद्देश्य परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की आवाजाही के लिए निर्बाध और कुशल संपर्क व्यवस्था प्रदान करना है।