निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में कल दी जानी थी सजा



नई दिल्ली(डेस्क) - केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में होने वाली फांसी की सजा टल गई है। निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को अपने बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में फांसी की सजा दी जानी थी।

मिली जानकारी के अनुसार निमिषा पिछले 8 साल से यमन की जेल में बंद है। वह यमन के एक नागरिक की हत्या करने की दोषी है। निमिषा को साल 2017 में गिरफ्तार किया गया था। साल 2020 में उसे फांसी की सजा सुनाई गई थी।