फिल्म एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन



लखनऊ (डेस्क) - बॉलीवुड एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 50 साल थी। उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। जावेद खान अमरोही ने फिल्म 'लगान' में राम सिंह का किरदार निभाया था। हालांकि उनकी मौत किस वजह से हुई है, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

जावेद खान अमरोही का जन्म मुंबई में हुआ था। करीब 150 हिंदी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदारों ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। जावेद खान अमरोही ने जी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स में बतौर एक्टिंग फैकल्टी भी काम किया। जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।