31 अक्टूबर से शुरू होगी लखनऊ से नागपुर सीधी फ्लाइट सेवा



लखनऊ - राजधानी लखनऊ से नागपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है, 31 अक्तूबर को पहली उड़ान रवाना होगी जिससे लखनऊ से नागपुर का सफर करीब 2 घंटे का रह जाएगा। इसके अलावा गोवाहाटी और रायपुर की उड़ानें भी बहाल होने की खबर है। पहली बारर संतरानगरी नागपुर सीधी विमान सेवा से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़ने जा रही है।

31 अक्टूबर से इंडिगो एयरलाइन(Indigo Airline) का विमान 6E-7078 लखनऊ से दोपहर 13:25 बजे उड़ान भरकर 15:15 बजे नागपुर पहुंचेगा। जबकि नियमित रूप से यह विमान दो नवंबर से लखनऊ से शाम 18:10 बजे रवाना होकर रात 20:00 बजे नागपुर पहुंचेगा। वापसी में दो नवंबर से विमान 6E-7076 नागपुर से दोपहर 15:45 बजे रवाना होकर शाम 17:40 बजे लखनऊ आएगा।