भोपाल (डेस्क) - खंडवा जिले के इंदिरा सागर डैम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलीय जीवों के संरक्षण को लेकर 6 मगरमच्छों को मां नर्मदा के पवित्र जल में स्वच्छंद छोड़ा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना की। 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की मध्यप्रदेश में वन्यजीवों के साथ ही जलीय जीवो के संरक्षण एवं संवर्धन में निरंतर वृद्धि होगी। भारतीय संस्कृति में मनुष्य एवं वन्यजीव परस्पर एक दूंसरे पर निर्भर हैं। मगरमच्छ जलीय पारिस्थितिक तंत्र की अहम कड़ी है। इंदिरा सागर परियोजना के बैक वाटर क्षेत्र में माँ नर्मदा के वाहन के संरक्षण एवं संवर्धन की दृष्टि से पूर्ण अनुकुल माहौल उपलब्ध है। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग के अधिकारियों से प्रस्तावित ओंकारेश्वर अभ्यारण के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना एवं जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 नवंबर को मध्य प्रदेश में नया अभ्यारण के रूप में ओंकारेश्वर के नाम की घोषणा की जाएगी।