उत्तर प्रदेश : महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारी



बाराबंकी /लखनऊ (डेस्क) - महाशिवरात्रि को लेकर बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। लोधेश्वर महादेव मंदिर पर हर साल लाखों की संख्या में कांवरिये जलाभिषेक के साथ पूजन अर्चन दर्शन करते है । इस बार भी बड़ी संख्या में कांवरिए यहां पहुंच रहे है जिसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सेक्टर में भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। 

हाईवे पर कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर डायवर्जन किया गया है और सड़क पर केवल कांवरियों को ही चलने की अनुमति दी गई है। वहीं हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट में गंगा जल लेने के लिए भी कावड़िए पहुंचने लगे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।