RBI ने रेपो रेट घटा कर किया 5.25%, अब लोन EMI होगी सस्ती



नई दिल्ली - RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के नेतृत्व वाली मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट पर फैसला सुना दिया है। RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। रेपो रेट कटौती के बाद अब नई रेपो रेट 5.25 फीसदी हो गई है। साथ ही पॉलिसी स्टांस को भी 'न्यूट्रल' बनाए रखा गया है। 
 
रेपो रेट में कटौती होने से, लोन लेने वालों की EMI में कमी आएगी। इस दौरान गवर्नर ने कहा कि, महंगाई रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है जबकि GDP ग्रोथ 8.2 फीसदी तक बढ़ गई है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है।