लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीएम योगी यूपी के सबसे ज्यादा दिनों तक लगातार मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च, 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से लगातार इस पद पर काबिज हैं। उन्होंने इस मामले में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान, वे बीजेपी के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली चेहरों में शामिल थे। उनके कुशल प्रचार और नेतृत्व का पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने में महत्वपूर्ण योगदान रहा, और इसी के परिणामस्वरूप 19 मार्च 2017 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होगा। पिछला विधानसभा चुनाव मार्च 2022 में हुआ था और विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को समाप्त होगा।