मराठी समाज ने रक्तदान कर मनाया पूर्व राज्यपाल का जन्मदिन



लखनऊ। राजधानी में उत्तर प्रदेश मराठी समाज के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर पूर्व राज्यपाल का जन्मदिन मनाया। मंगलवार को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग में उत्तर प्रदेश मराठी के अध्यक्ष उमेश पाटिल द्वारा  पूर्व राज्यपाल रामनाईक जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें चौक क्षेत्र के करीब 31 मराठी समाज के लोगों ने रक्तदान करके उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। बता दें कि विगत लंबे समय से राम नाईक द्वारा मराठी समाज संस्था के आयोजन में जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज जन्मोत्सव, महाराष्ट्र दिवस कार्यक्रम के संस्थापक होेने के साथ-साथ आयोजक भी रहे हैं और गणेश उत्सव के कार्यक्रम में हमेशा उपस्थिति दर्ज कराकर मराठी समाज के दिलों पर राज कर रहे हैं।जिसके चलते मराठी समाज ने बड़ी संख्या में रक्तदान करने कार्य किया है।

रक्तदाताओं में उमेश कुमार पाटील , दीपक माहेश्वरी, विनायक पाटील, ऋषिकेश पाटील , सागर जाधव,जितेंद्र पाटील समेत दो दर्जन से अधिक लोग रक्तदान किया।