पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस



नई दिल्ली(नेशनल डेस्क) - पूर्व रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का रविवार देर रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने निधन की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका देहांत हुआ। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

17 अप्रैल 1954 को जन्मे मुकुल रॉय ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। वह तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। ममता बनर्जी के सबसे करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती थी।