नई दिल्ली : IRCTC ने ऑनलाइन टिकटिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 3.03 करोड़ फर्जी यूज़र आईडी ब्लॉक कर दी हैं। यह कदम टिकटों की कालाबाज़ारी और बॉट्स के जरिए होने वाली धांधली पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। अब केवल आधार-वेरीफाइड यूज़र ही टिकट खुलने वाले दिन सामान्य और तात्काल टिकट बुक कर सकेंगे।
इसके साथ ही उन्नत एंटी-बॉट तकनीक और नई यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस लागू की गई है, जिससे असली यात्रियों को तेज़, पारदर्शी और निष्पक्ष बुकिंग का लाभ मिलेगा।